ठक्कर बाबा क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, गणेश महाली ने की क्षेत...

भूमि पूजन

ठक्कर बाबा क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, गणेश महाली ने की क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

धार्मिक आयोजन में क्लब के संरक्षक और झामुमो नेता गणेश महाली विशेष रूप से हुए शामिल

ठक्कर बाबा क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न गणेश महाली ने की क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मधु सूदन/न्यूज11 भारत 

जमशेदपुर/डेस्क: कदमा धादकिडीह स्थित ठक्कर बाबा क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन सोमवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ. इस धार्मिक आयोजन में क्लब के संरक्षक एवं झामुमो नेता गणेश महाली विशेष रूप से शामिल हुए. उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.

इस अवसर पर गणेश महाली ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक भी है. पूजा जैसे सामूहिक आयोजन समाज में भाईचारा, आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मिल-जुलकर पर्व मनाना चाहिए और धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करना चाहिए.

गणेश महाली ने ठक्कर बाबा क्लब एवं पूजा समिति के सदस्यों को दुर्गा पूजा के सफल, शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने आयोजन में स्थानीय लोगों की सहभागिता की भी सराहना की.

भूमि पूजन कार्यक्रम में पूजा कमेटी के शंकर रेड्डी, कुंदन सिंह, सागर मुखी सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: गांडेय आवास योजना में अनियमितता को लेकर मुखिया, सचिव व उपमुखिया से स्पष्टीकरण

संबंधित सामग्री

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.