डीएवी रजरप्पा में दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स एवं भारोत्त...

खेलकूद

डीएवी रजरप्पा में दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

उद्घाटन रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक जी.के. राठौर व डीएवी विद्यालयों के प्राचार्यों ने संयुक्त रूप से किया

डीएवी रजरप्पा में दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

फिरोज आलम/न्यूज11  भारत

रजरप्पा/डेस्क: सीसीएल रजरप्पा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, रजरप्पा में दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर (क्लस्टर–IV) स्तरीय एथलेटिक्स एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ. उद्घाटन समारोह का शुभारंभ रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक जी. के. राठौर, विभिन्न डीएवी विद्यालयों से पधारे प्राचार्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं खेल ध्वज फहराकर किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया. इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. स्वागत भाषण में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. साहू ने सभी अतिथियों, प्राचार्यों, टीम प्रबंधकों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों का हार्दिक स्वागत किया.

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम ही नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का भी विकास करते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया. मुख्य अतिथि श्री जी. के. राठौर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि मैं 2800 बच्चों का अभिभावक हूँ. अपने संबोधन में कहा कि वे क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित करें तथा अपने विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करें. 

वहीं दूसरी तरफ डीएवी रजरप्पा के प्राचार्य डॉ० आर० के० साहू ने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और पूरी लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जीवन में सफलता और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं. उद्घाटन समारोह के उपरांत एथलेटिक्स एवं भारोत्तोलन की विभिन्न स्पर्धाओं का शुभारंभ हुआ, जिनमें क्लस्टर iv के विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग लिया. पूरे विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों का जोश, उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा का रोमांच देखने योग्य था. इस क्लस्टर–IV प्रतियोगिता में डीएवी आरा, डीएवी बरही, डीएवी बरकाकाना, डीएवी गिद्दी, डीएवी तापीन, डीएवी कोडरमा तथा मेजबान डीएवी पब्लिक स्कूल, रजरप्पा सहित कुल सात विद्यालयों के लगभग 300 खिलाड़ी अपने टीम प्रबंधकों एवं प्रशिक्षकों के साथ भाग ले रहे हैं.विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन डीएवी की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जहाँ वे अपने-अपने विद्यालय एवं क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे.

आज खेले गए खेल- प्रतियोगिताओं के परिणाम:–
14 वर्ष बालक वर्ग.  (100 मीटर)

अभय कुमार (डीएवी कोडरमा) प्रथम
शिवम कुमार(डीएवी बरही) द्वितीय
मंजीत कुमार (डीएवी आरा) तृतीय

17 वर्ष बालक वर्ग.  (100 मीटर)
मनन कुमार(डीएवी बरकाकाना) प्रथम
सनी मंडल (डीएवी बरही) द्वितीय
पीयूष किस्कु(डीएवी रजरप्पा) तृतीय

19 वर्ष बालक वर्ग.  (100 मीटर)
प्रतीक कुमार (डीएवी कोडरमा) प्रथम
आदर्श कुमार (डीएवी तापीन) द्वितीय
नैतिक राज (डीएवी बरही) तृतीय

14 वर्ष बालिका वर्ग.  (100 मीटर)
सताक्षी कुमारी (डीएवी कोडरमा) प्रथम
गीतसीखा  (डीएवी तापीन) द्वितीय
स्वीटी कुमारी (डीएवी बरही) तृतीय

17 वर्ष बालिका वर्ग.  (100 मीटर)
सृष्टि प्रिया (डीएवी गिद्दी) प्रथम
आकांक्षा रानी (डीएवी कोडरमा) द्वितीय
पल्लवी किस्कू (डीएवी रजरप्पा ) तृतीय

यह भी पढ़ें: बेतला रोड पर तेज रफ्तार का कहर,अनियंत्रित क्रेटा कार ने बाइक को रौंदा, होटल में घुसी, दुकानदार घायल

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए