चंदवा के चकला में चितरपुर कोल ब्लॉक का ग्राम सभा ने किया विरोध, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

विरोध-प्रदर्शन

चंदवा के चकला में चितरपुर कोल ब्लॉक का ग्राम सभा ने किया विरोध, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

जल, जंगल, जमीन हमारा है’ और ‘कंपनी वापस जाओ’ के नारों से गूंजा चकला गांव

चंदवा के चकला में चितरपुर कोल ब्लॉक का ग्राम सभा ने किया विरोध ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: ओडिशा एलायंस स्टील प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित चितरपुर कोल ब्लॉक रिवाइज्ड कोल माइंस के लिए भूमि अर्जन की कार्रवाई के तहत सोमवार, 31 अगस्त को चकला गांव में प्रस्तावित ग्राम सभा का ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्राम सभा की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीण बड़ी संख्या में चकला पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे थे. इस दौरान ‘जल, जंगल, जमीन हमारा है’, ‘कंपनी वापस जाओ’, ‘ग्राम सभा का उल्लंघन करना बंद करो’, ‘ओडिशा एलायंस स्टील कंपनी मुर्दाबाद’ और ‘किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देंगे’ जैसे नारे लगाए गए.

प्रदर्शन में चितरपुर, चकला, बरवाटोली, भुकुटोला समेत आसपास के प्रभावित गांवों के ग्रामीण शामिल हुए. ग्रामीणों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन देने के पक्ष में नहीं हैं. उनका कहना था कि जमीन उनके लिए केवल संपत्ति नहीं, बल्कि रोजी-रोटी, पहचान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा सवाल है.

बिना सहमति भूमि अर्जन स्वीकार नहीं

ग्रामीणों ने कहा कि उनकी सहमति के बिना भूमि अर्जन से संबंधित किसी भी कार्रवाई को स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने प्रशासन और संबंधित कंपनी से ग्रामीणों की बात सुनने की मांग की.

ग्रामीणों के विरोध के बीच कार्यक्रम स्थल पर कंपनी के प्रतिनिधि एवं भू-अर्जन पदाधिकारी के नहीं पहुंचने की बात सामने आई, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई.

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने दोहराया कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं.

ग्रामीणों के इस विरोध के बाद चितरपुर कोल ब्लॉक के लिए भूमि अर्जन की प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में एक महिला को अंधविश्वास में डायन बताकर गर्म पानी डाला, श्रीबंशीधर नगर के भोजपुर गांव की वारदात

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.