न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में जब से मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है तब से कमोबेश अच्छी बारिश लगातार हो रही है. मौसम विभाग ने फिलहाल 14 जुलाई तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की सम्भावना जताई है. उसके बाद भी आने वाले दिनों की स्थिति बारिश के हिसाब से अच्छी बनी रहेगी. मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब राज्य के कई हिस्सों में आंधी-वज्रपात की घटनाों के साथ बारिश होगी. इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को आवश्यक सतर्कता बरतने की भी सलाह दी है.
पिछले 24 घंटों की बारिश की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक 94 मिमी बारिश जामताड़ा के डीवीसी में दर्ज की गई है. राज्य में बारिश के लिहाज से सबसे कम बारिश साहिबगंज में हुई है. यहां बारिश का औसत अब तक काफी रहा है. यहां न के बराबर बारिश इस मानसून में हुई है.
जबकि सर्वाधिक तापमान के लिहाज से सबसे गर्म पाकुड़ जिला रहा है. पाकुड़ में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज हुआ है. लातेहार सबसे ज्यादा ठंडा रहा है. वहां का न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रहा है.
रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी कई जिलों में आसमान पर बादल झाए रहेंगे. चूंकि इन दिनों बारिश का दौर लगातार जारी है, इसलिए मौसम सुहाना बना हुआ है. रांची में भी आज आसमान पर बादल छाए रहेंगे और दिनभर में एक-दो बार हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: राज्य के प्रत्येक मतदान केंद्र पर 14 जुलाई को BLO–BLA 2 की बैठक एवं चुनाव पाठशाला का हो रहा आयोजन: के. रवि कुमार