रेलकर्मी का शव

गोमो: रेलवे क्वार्टर में फंदे से लटका मिला रेलकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस 

रेलवे क्वार्टर में एक रेलकर्मी का शव फंदे से लटका मिला. मृतक बिहार के रोहतास का रहने वाला बाते जा रहा है.

By : News11 Bharat
गोमो: रेलवे क्वार्टर में फंदे से लटका मिला रेलकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस 

सविता बरनवाल/न्यूज़11 भारत 
गोमो/डेस्क:
गोमो के टीआरएस कॉलोनी से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहां रेलवे क्वार्टर में एक रेलकर्मी का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत रवि सिंह कश्यप के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, रवि सिंह पिछले करीब सात दिनों से ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे. परिजनों ने बताया कि बीते शनिवार को उनकी रवि सिंह से आखिरी बार बातचीत हुई थी. इसके बाद से ही उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा था और परिवार के लोगों से उनका संपर्क पूरी तरह टूट गया था.

इसी बीच रेलवे क्वार्टर के आसपास रहने वाले लोगों को जब काफी देर से दुर्गंध महसूस हुई, तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई. मामले की सूचना तत्काल हरिहरपुर पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्वार्टर का जायजा लिया, जहां रवि सिंह का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद रवि सिंह के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि उनका परिवार बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ अन्य पहलुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: पाकुड़: महेशपुर SDPO के आवास में घुसा 5.5 फीट लंबा कोबरा, सुरक्षित किया गया रेस्क्यू

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.