न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा ने आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय घेराव का ऐलान किया है, जिसके बाद से राज्य में सियासी सरगरमी तेज हो गयी है. एक ओर जहां भाजपा नेता और कार्यकर्त्ता कार्यालय घेराव की तैयारियों में जुटे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी कमर कस ली है. कांग्रेस कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. वहीं पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में है.
कांग्रेस कार्यालय के पास दो लेयर बैरीकेटिंग की गई है. वहीं अब कांग्रेस नेता और कार्यकर्त्ता भी कांग्रेस भवन पहुंचने लगे हैं. बताते चलें भाजपा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जेपीएससी कार्यालय घेराव के बाद कांग्रेस प्रदेश कार्यालय घेराव की घोषणा की है. साथ ही भाजपा ने युवाओं से बढ़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें: JPSC कार्यालय घेराव: तमाड़ में रोके गए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, जमकर कर रहे नारेबाजी