जागरूकता कार्यक्रम

घाघरा बच्चे वैज्ञानिक सोच अपनाए, अंधविश्वास और साइबर ठगी से दूर रहे - थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह

नशा और साइबर अपराध युवाओं के भविष्य के सबसे बड़े दुश्मन, इनसे बचना ही सबसे बड़ी समझदारी - थाना प्रभारी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा बच्चे वैज्ञानिक सोच अपनाए, अंधविश्वास और साइबर ठगी से दूर रहे - थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा थाना परिसर में शनिवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय चांदनी चौक, घाघरा के छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया. थाना प्रभारी ने कहा कि नशा और साइबर अपराध आज युवाओं के भविष्य के सबसे बड़े दुश्मन बन चुके हैं. इनसे बचना ही सबसे बड़ी समझदारी है. उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की.

उन्होंने साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी, बैंक खाते और एटीएम से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी. वहीं, डायन-बिसाही को अंधविश्वास बताते हुए वैज्ञानिक सोच अपनाने और समाज में फैली कुरीतियों का विरोध करने का संदेश दिया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: कतरास में हुए भू धसान प्रभावितों से मिले धनबाद के महापौर, समस्याएं सुनकर शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.