गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर ने पलामू डीआईजी से की शिष्टाचार मुलाकात, विधि- व्यवस्था सु...

गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर ने पलामू डीआईजी से की शिष्टाचार मुलाकात, विधि- व्यवस्था सुदृढ़ बनाने को लेकर हुई चर्चा

गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर ने पलामू डीआईजी से की शिष्टाचार मुलाकात विधि- व्यवस्था सुदृढ़ बनाने को लेकर हुई चर्चा

अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक किशोर कौशल से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान गढ़वा जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई.डीआईजी किशोर कौशल ने गढ़वा जिले में विधि- व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर सतर्क एवं सक्रिय रहने की सलाह दी. 

उन्होंने संगठित अपराध, नक्सली गतिविधियों, असामाजिक एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया. साथ ही, अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने तथा पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. डीआईजी किशोर कौशल ने कहा कि आमजन में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना है. 

इसके लिए सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय, त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना आवश्यक है. गढ़वा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जिले में चल रही विधि-व्यवस्था की स्थिति, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे अभियानों तथा अपराध नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी को दी. उन्होंने निर्देशों का पालन करते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने का भरोसा दिया.

यह भी पढ़ें: अशोक प्रसाद कश्यप बने एसबीएस महाविद्यालय के नए दानदाता सदस्य, सर्वसम्मति से हुआ निर्णय

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की मुलाकात

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की मुलाकात

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ की बैठक, राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने पर हुई चर्चा 

झारखंड

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ की बैठक, राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने पर हुई चर्चा 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की मुलाकात

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की मुलाकात

बगोदर: छह साल की मासूम बच्ची साथ दुष्कर्म. 15 वर्षीय पड़ोसी आरोपी किशोर गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर: छह साल की मासूम बच्ची साथ दुष्कर्म. 15 वर्षीय पड़ोसी आरोपी किशोर गिरफ्तार

गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर ने प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड

गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर ने प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से की शिष्टाचार मुलाकात