अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने पलामू प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से आज शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रमंडलीय आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया तथा जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी. प्रमंडलीय आयुक्त ने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर दिया. साथ ही, असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बातें कही.
यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: गोला में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज