गढ़वा पुलिस का श्रीकांत रवि मौत मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलक...

उद्भेदन

गढ़वा पुलिस का श्रीकांत रवि मौत मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर दुर्घटना कराकर उतारा था मौत के घाट

जून में हुई मौत के मामले में पत्नी समेत तीन आरोपियों को रंका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

गढ़वा पुलिस का श्रीकांत रवि मौत मामले में बड़ा खुलासा पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर दुर्घटना कराकर उतारा था मौत के घाट

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में श्रीकांत रवि की मौत का गढ़वा पुलिस ने किया बड़ा खुलाशा,प्रेम प्रसंग में श्रीकांत रवि की हुई थी हत्या दी गई थी दुर्घटना का रूप,गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि रंका थाना क्षेत्र में जून माह में हुई श्रीकांत रवि की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले का खुलासा करते हुए पत्नी समेत तीन आरोपियों को रंका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार घटना दुर्घटना नहीं,बल्कि हत्या की साजिश थी. मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृतक के पत्नी मनीषा देवी उम्र 32 वर्ष उसके कथित प्रेमी मोहम्मद हसन तथा परवेज अंसारी उर्फ पप्पु के रूप में हुई है.

मामला रंका थाना कांड संख्या 79/26, दिनांक 05 जून 2026 से संबंधित है. मृतक की पत्नी मनीषा देवी ने आवेदन देकर बताई था कि उसके पति श्रीकांत रवि टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. रंका पुलिस ने प्रारंभ में धारा 281,106 बीएनएस एवं 184 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था. इसी दौरान मृतक की मां शांति देवी ने पुलिस को आवेदन देकर अपने बेटे की मौत पर संदेह जताया उन्होंने बहू मनीषा देवी के मोहम्मद हसन से प्रेम संबंध होने तथा पति को रास्ते से हटाने की साजिश का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर एसडीपीओ रंका रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई.

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक,उसकी पत्नी और मोहम्मद हसन के मोबाइल का सीडीआर एवं टावर लोकेशन खंगाला. पुलिस के मुताबिक घटना के समय तीनों के बीच लगातार बातचीत हुई और मृतक तथा मोहम्मद हसन की लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिली. रामानुजगंज चेकनाका के सीसीटीवी फुटेज में मोहम्मद हसन की अर्टिगा कार भी दिखाई दी.

पुलिस के अनुसार पूछताछ में मोहम्मद हसन ने कथित तौर पर साजिश की जानकारी दी. आरोप है कि श्रीकांत को रास्ते से हटाने के लिए एक लाख रुपये में सौदा तय किया गया था. 5 जून को मनीषा ने अपने पति को मायके बुलाई और बरवाही के सुनसान जंगल में पिकअप से पीछे से टक्कर मारकर उसकी हत्या करवा दी. पुलिस ने मोहम्मद हसन, मनीषा देवी और परवेज अंसारी उर्फ पप्पु को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में प्रयुक्त पिकअप, अर्टिगा कार,दो मोबाइल फोन तथा फोन-पे लेनदेन का स्क्रीनशॉट बरामद किया गया है. मामले के उद्भेदन में रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, पु०नि० सुभाष कुमार पासवान, रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी एवं पु०अ०नि० अनिल हेम्ब्रम पु० अ० नि० सफीउल्लाह अंसारी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: भरनो थाना गेट के पास बाइक ने वृद्ध को मारी टक्कर,मौत, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

संबंधित सामग्री

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

झारखंड

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को अदालत के समक्ष जल्द से जल्द उपस्थित होने का कड़ा निर्देश

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

झारखंड

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

कुरआन की तिलावत, नज़्म और भाषण से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

झारखंड

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

झारखंड

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

लावारिस हालत में मिली बाइक, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दी गई