रेलवे टीटीई बनकर यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

रेलवे टीटीई बनकर यात्रियों से ठगी

रेलवे टीटीई बनकर यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट रांची द्वारा ऑपरेशन रक्षक के तहत प्राप्त विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच एवं निगरानी अभियान चलाया गया.

रेलवे टीटीई बनकर यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट रांची द्वारा ऑपरेशन "रक्षक" के तहत प्राप्त विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच एवं निगरानी अभियान चलाया गया. सूचना थी कि कुछ व्यक्ति रेलवे अधिकारी/टीटीई बनकर यात्रियों को कन्फर्म रेल टिकट दिलाने का झांसा देकर उनसे ठगी कर रहे हैं. पीसी/रांची के पर्यवेक्षण में सुबह चलाए गए अभियान के दौरान रांची रेलवे स्टेशन स्थित यूटीएस बुकिंग कार्यालय के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया. पूछताछ में उनकी पहचान महेश साहनी एवं चंदन कुमार के रूप में हुई. पीड़ित उमर साद खान ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कन्फर्म रेल टिकट दिलाने का झूठा आश्वासन देकर उससे ₹2,000/- की ठगी की तथा टिकट उपलब्ध कराए बिना वहां से भागने का प्रयास कर रहे थे. दोनों आरोपियों की तलाशी के दौरान ठगी की ₹2,000/- नकद राशि तथा कई मोबाइल फोन बरामद किए गए. 

लगातार पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर रेलवे स्टेशन परिसर से सीतल राय एवं संतोष साहनी को भी गिरफ्तार किया गया. पूरे अभियान के दौरान कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 07 मोबाइल फोन, जिनमें 02 संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन भी शामिल हैं, बरामद किए गए. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक गिरोह बनाकर रेलवे अधिकारी/टीटीई का रूप धारण कर यात्रियों को कन्फर्म टिकट दिलाने का झांसा देकर उनसे धन की ठगी की तथा चोरी के मोबाइल फोन अपने पास रखे हुए थे. मामले में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी, प्रतिरूपण (Personation), आपराधिक षड्यंत्र एवं संदिग्ध चोरी की संपत्ति रखने से संबंधित संज्ञेय अपराध पाए जाने पर चारों आरोपियों, बरामद संपत्ति, जब्ती सूची एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु जीआरपी/रांची को सुपुर्द किया गया. इस संबंध में GRP/रांची द्वारा कांड दिनांक 25.07.2026 के तहत  भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2), 318(4) एवं 3(5) में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इस सफल अभियान में शामिल अधिकारी एवं स्टाफ: आईपीएफ शिशुपाल कुमार, एसआई बसंत मलिक, एसआई पवन कुमार, एसआई कमल दास, एएसआई शक्ति सिंह, स्टाफ- मुन्तज़िर अंसारी, अफरोज आलम एवं राजू गुरूंग.

यह भी पढ़ें- नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी की सख्ती,  हुसैनाबाद और तरहसी के दो डिग्री कॉलेजों में ग्रेजुएशन साइंस की संबद्धता पर रोक

 

संबंधित सामग्री

देश-विदेश

'Rent Boyfriend' के नाम पर ठगी: अकेलेपन को निशाना बनाने वाला नया Cyber Scam, जानिए क्या है इसकी सच्चाई 

हैदराबाद में सामने आए 'Rent Boyfriend' विज्ञापनों ने ऑनलाइन ठगी के एक नए तरीके को उजागर किया है.

चांद नजर नहीं आया, 26 अगस्त को मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

झारखंड

चांद नजर नहीं आया, 26 अगस्त को मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक ईद मिलादुन्नबी का पर्व 26 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा

केडी खलारी में 46वें श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़

झारखंड

केडी खलारी में 46वें श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़

उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांके विधायक सुरेश बैठा, यशस्विनी सहाय व एनके एरिया महाप्रबंधक अमिताभ तिवारी ने किया

JPSC रिजल्ट गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पांच जिलों में सात आरोपियों की तलाश में छापेमारी

झारखंड

JPSC रिजल्ट गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पांच जिलों में सात आरोपियों की तलाश में छापेमारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा के रिजल्ट में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले की जांच अब तेज हो गई है.

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकला विशाल तिरंगा यात्रा

झारखंड

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकला विशाल तिरंगा यात्रा

कार्यकर्ता देशभक्ति की धुन पर पूरे उत्साह के साथ मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए आगे बढ़े