न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: अवैध हथियार रखने के मामले में 1 महिला समेत 4 आरोपी दोषी करार दिए गए हैं. मामले में सजा के बिंदु पर 8 दिसंबर को सुनवाई होगी. अपर न्याययुक्त कुलदीप की कोर्ट ने ये फैसला सुनाया. 26 मार्च 2018 को पुलिस ने कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए नबील अख्तर, मुबारक अंसारी, जाहिर अंसारी और रजिया खातून को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. सभी हिंदपीढ़ी निवासी मुस्ताक के घर में किराए पर रह रहे थे. पुलिस ने घर की तलाशी की थी, जिसमें एक बोरा में रखे 1 एके- 47, 3 मैगजीन, 6 देशी पिस्तौल, 56 जिंदा गोली, और 250- 250 ग्राम के दो थैला विस्फोटक सामान बरामद किया गया था.
ये भी पढ़ें- CGL पेपर लीक मामले में JSSC और राज्य सरकार के पक्ष में आया हाईकोर्ट का फैसला, नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश
अवैध हथियार रखने के मामले में एक महिला समेत 4 आरोपी दोषी करार, सजा के बिंदु पर 8 दिसंबर को होगी सुनवाई
संबंधित सामग्री
रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया
झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.
अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.
CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी
झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.
बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट
झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.
पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई
झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.