पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी

राहुल गांधी पर FIR पर भड़के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, बोले- BJP लोकतंत्र की आवाज दबाने की कर रही साजिश

केएन त्रिपाठी ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र से खिलवाड़ कांग्रेस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी.

By : Dipali Kumari
राहुल गांधी पर FIR पर भड़के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, बोले- BJP लोकतंत्र की आवाज दबाने की कर रही साजिश

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
 लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज प्राथमिकी को लेकर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. प्रेस बयान जारी कर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर भाजपा की राजनीतिक बौखलाहट और लोकतंत्र की आवाज दबाने की साजिश का परिणाम है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े, वंचित और आम जनता के अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं. इसी कारण भाजपा सरकार उन्हें निशाना बनाने का प्रयास कर रही है. सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देने में विफल होने पर पुलिस, जांच एजेंसियों और मुकदमों का सहारा लेकर विपक्ष को डराने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस इससे डरने या झुकने वाली नहीं है.

केएन त्रिपाठी ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र से खिलवाड़ कांग्रेस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. राहुल गांधी देश में संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और पूरी कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जितना विपक्ष को दबाने का प्रयास करेगी, कांग्रेस उतनी ही मजबूती से जनता की आवाज उठाएगी.
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति अब देश के मुद्दों का जवाब देने के बजाय सवाल पूछने वालों को डराने तक सीमित हो गई है. राहुल गांधी को निशाना बनाना देश की जनता की आवाज को निशाना बनाना है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ जितने मुकदमे दर्ज होंगे, जनता के बीच भाजपा सरकार के खिलाफ उतने ही सवाल खड़े होंगे. लोकतंत्र और संविधान पर हमला जारी रहा तो कांग्रेस का संघर्ष भी जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: मूसलाधार बारिश से जलजमाव, जाबिर पुल के ऊपर बह रहा पानी, बहते-बहते बचा युवक

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.