न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची नगर निगम की पूर्व मेयर रमा खलखो ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि 6 महीने बीत चुके हैं, अब तक न स्टैंडिंग कमिटी का गठन हुआ न निगम की उप समितियों का गठन हुआ. मेयर व डिप्टी मेयर अपनी भूमिका समझ ही नहीं पा रहे हैं. सांसद-विधायकों को बैठक में बुलाया जा रहा है, इनके अनुसार फंड का इस्तेमाल हो रहा है. जबकि निगम का अधिकार है कि वो तय करे कि जनप्रतिनिधियों की राशि का उपयोग कहां होगा. रमा खलखो ने कहा कि हाउस कमजोर है. इसका कई उदाहरण दिख रहा है. पूर्व मेयर ने कहा कि निगम से राजधानी को निराशा मिल रही है.
यह भी पढ़ें- बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, RINPAS के निदेशक पद पर नियुक्ति को लेकर दिए सुझाव