Former Kanke MLA Hari Ram, alias Ram Babu, passes

कांके के पूर्व विधायक हरि राम उर्फ राम बाबू का निधन, कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

कांके के पूर्व विधायक हरि राम उर्फ राम बाबू का निधन हो गया. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है.

By : Vaibhaw Vikram
कांके के पूर्व विधायक हरि राम उर्फ राम बाबू का निधन, कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
अभी की बड़ी खबर रांची के कांके से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कांके के पूर्व विधायक हरि राम उर्फ राम बाबू का निधन हो गया. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है. हरि राम वर्ष 1985 में कांग्रेस के टिकट पर कांके विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे. अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.

उनके निधन पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर तथा पूर्व सांसद धीरज साहू सहित कई कांग्रेस नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया. नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हरि राम उर्फ राम बाबू का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने लंबे समय तक संगठन और जनता की सेवा की तथा उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: शिक्षा के मंदिर में हाई वोल्टेज ड्रामा: जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में भिड़े शिक्षक और प्रभारी प्राचार्य
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.