न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर CID की जांच जारी है. इसी क्रम में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते से पूछताछ लगातार जारी है. एल. ख्यांग्ते आज शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन CID कार्यालय पहुंचे हैं. इसी बीच सीआईडी मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के साथ-साथ CID के अधिकारियों को भी तैनात किया गया है.
बताते चलें मंगलवार और बुधवार को भी पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते से घंटों तक पूछताछ हुई थी. जांच की दिशा तय करने में आज की पूछताछ काफी अहम मानी जा रही है. सूत्रों की मानें तो आज पूछताछ के बाद एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी भी हो सकती है.