न्यूज़11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शनिवार शाम ओडिशा दौरे से लौटने के दौरान बहरागोड़ा पहुंचे. शिरीषतल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए गर्मजोशी से अभिनंदन किया. पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए.
स्वागत कार्यक्रम के बाद चंपई सोरेन ने स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती, क्षेत्र की जनसमस्याओं और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संदेश दिया.
पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया. उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता ऋषि षाड़ंगी, सौमित्र ओझा, पिकलु घोष, सीताराम टुडू, जगन्नाथ नायक, माताल मांडी, विमल सोरेन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.