भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव मे मंगलवार को अवैध आरा मिल में छापामारी करने पहुंची वन विभाग की टीम पर पथराव के मामले को लेकर गांडेय प्रखंड के वनरक्षी रोहित कुमार पंडित के लिखित आवेदन के आधार पर अहिल्यापुर पुलिस ने बुधवार को थाना में मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने 7 नामजद आरोपी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कांड संख्या 18/26 के तहत सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है.
इस विषय में अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान ने कहा कि लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा साथ ही अज्ञात लोगों की पहचान भी कर ली जाएगी.
यह भी पढ़ें: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पतरातू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण