गोइलकेरा के कोतरोगढ़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 पीस साल लकड़ी के बोटे जब्त

कार्रवाई

गोइलकेरा के कोतरोगढ़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 पीस साल लकड़ी के बोटे जब्त

वन विभाग ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, लकड़ी की कीमत 2 लाख रुपए

गोइलकेरा के कोतरोगढ़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई 50 पीस साल लकड़ी के बोटे जब्त

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: अवैध जंगल कटाई के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में गुरुवार रात आनंदपुर वन विभाग की टीम ने गोइलकेरा प्रखंड के कोतरोगढ़ा गांव में छापेमारी कर लगभग 50 पीस साल लकड़ी का बोटा जब्त किया. जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है.वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कोतरोगढ़ा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से जंगल की कटाई कर साल की लकड़ियों की तस्करी की जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थल पर छापेमारी की, जहां बड़ी मात्रा में साल लकड़ी बरामद हुई.जब्त की गई सभी लकड़ियों को आनंदपुर रेंज कार्यालय लाया गया है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध कटाई एवं तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं.वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही विभाग ने चेतावनी दी है कि वन संपदा की अवैध कटाई और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: नोएडा में खेले गए वाईएससीएल क्रिकेट लीग में बाघवार एकेडमी के चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा छात्र सम्मेलन का आयोजन

झारखंड

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा छात्र सम्मेलन का आयोजन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, रांची महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया.

झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों ने किया जगन्नाथ मंदिर मेला परिसर का निरीक्षण

झारखंड

झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों ने किया जगन्नाथ मंदिर मेला परिसर का निरीक्षण

आज झारखंड पुलिस द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन जगन्नाथ मंदिर के नीलाद्री भवन में किया गया.

रिम्स पार्ट-2 से पहले रिम्स पार्ट-1 को सुधारें स्वास्थ्य मंत्री : राफिया नाज

झारखंड

रिम्स पार्ट-2 से पहले रिम्स पार्ट-1 को सुधारें स्वास्थ्य मंत्री : राफिया नाज

स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी के बयान पर राफिया नाज़ का पलटवार, कहा— जब अस्पतालों में लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हों, तब रिम्स पार्ट-2 केवल एक छलावा है

कांके में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

झारखंड

कांके में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया है.

झारखंड में कानून का राज नहीं, जंगलराज चल रहा है: सीता सोरेन 

झारखंड

झारखंड में कानून का राज नहीं, जंगलराज चल रहा है: सीता सोरेन 

पूर्व विधायक सीता सोरेन ने आज जमशेदपुर पहुंचकर दिवंगत हिमांशु सिंह के परिजनों से मुलाकात की.