रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, कई प्रतिष्ठानों की जांच

खाद्य सुरक्षा

रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, कई प्रतिष्ठानों की जांच

मिठाइयों में संभावित मिलावट की जांच के लिए मौके पर आयोडीन परीक्षण भी किया गया

रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती कई प्रतिष्ठानों की जांच

मधु सुदन/न्यूज11 भारत 

सरायकेला/डेस्क: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र में मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान श्याम स्वीट्स, बंगाल स्वीट्स, नंदी स्वीट्स, सालिग्राम स्वीट्स और न्यू गंगौर स्वीट्स समेत कई दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, निर्माण, भंडारण एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई.

मिठाइयों में संभावित मिलावट की जांच के लिए मौके पर आयोडीन परीक्षण भी किया गया. जांचे गए नमूनों में मिलावट संबंधी परीक्षण के परिणाम नकारात्मक पाए गए. अधिकांश प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थ तैयार करने और संभालने वाले कर्मचारियों द्वारा हेड कैप एवं ग्लव्स का उपयोग किया जाना पाया गया.

हालांकि, नंदी स्वीट्स में स्वच्छता एवं सैनिटेशन व्यवस्था में महत्वपूर्ण कमियां मिलीं. विभाग ने प्रतिष्ठान को सुधार सूचना जारी करते हुए खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया.

विभाग ने सभी मिठाई कारोबारियों को औद्योगिक अथवा अनुमोदन रहित रंगों के इस्तेमाल पर रोक लगाते हुए केवल FSSAI से अनुमोदित खाद्य रंगों का निर्धारित सीमा में उपयोग करने की हिदायत दी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला जल और स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित

संबंधित सामग्री

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

झारखंड

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

सर्वसम्मति से पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बड़की बनुवा का अध्यक्ष चुना गया.