बिहार और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर झारखंड में भी बजा SIR का बिगुल, जारी हुई अधिसूचना

बिहार और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर झारखंड में भी बजा SIR का बिगुल, जारी हुई अधिसूचना

बिहार और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर झारखंड में भी बजा sir का बिगुल जारी हुई अधिसूचना 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में भी अब विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. बिहार और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का बिगुल बज चुका है. निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है और अप्रैल महीने से प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी है.

आयोग के निर्देश पर पिछले कई महीनों से वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर वर्तमान सूची की मैपिंग का कार्य चल रहा था. मिली जानकारी के अनुसार बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण एकत्र कर रहे थे और परिवार के सदस्यों के आधार पर फैमिली ट्री तैयार की जा रही थी. इस व्यापक अभियान का उद्देश्य राज्य की मौजूदा मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है.

दस्तावेज जमा करना होगा अनिवार्य
विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदान की योग्यता रखने वाले सभी नागरिकों को निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. आवेदन के समय आवेदक और उसके माता-पिता के लिए अलग-अलग स्व-प्रमाणित दस्तावेज जमा करना अनिवार्य किया गया है. इनमें नागरिकता, पहचान, निवास और निर्वाचन से संबंधित प्रमाण शामिल हैं.

चुनाव आयोग ने कुल 13 प्रकार के दस्तावेजों की सूची जारी की है, जिसे मार्गदर्शक के रूप में बताया गया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड अपने आप में नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जाएगा, हालांकि पूर्व दिशा-निर्देशों के अनुसार इसे सहायक दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

जागरूकता अभियान तेज
मतदाताओं को प्रक्रिया से जोड़ने के लिए राज्यभर में जागरूकता अभियान भी चलाया गया है. गांवों और शहरों में विशेष शिविर लगाकर दस्तावेज अपडेट कराने, प्रमाण पत्र बनवाने और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है. निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे SIR के दौरान किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अपने पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें. आने वाले दिनों में दस्तावेज सत्यापन और नागरिकता से जुड़े अगले चरणों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- 21 फरवरी को खुले रहेंगे राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, विधानसभा के बजट सत्र को को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला 

 

संबंधित सामग्री

दो साल से अधर में सड़क निर्माण, आजसू नेता ने CM समेत अधिकारियों को लिखा पत्र, जांच की मांग

झारखंड

दो साल से अधर में सड़क निर्माण, आजसू नेता ने CM समेत अधिकारियों को लिखा पत्र, जांच की मांग

जेवियर स्कूल से हुमटा ग्राम तक की सड़क पिछले दो वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. दो साल पहले टेंडर होने के बावजूद आज तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है.

शिव मंदिर में निकला विशाल नाग, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

झारखंड

शिव मंदिर में निकला विशाल नाग, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

गुरुवार शाम लगभग 6 बजे ग्राम अजमेरी स्थित शिव मंदिर में उस समय कौतूहल और श्रद्धा का माहौल बन गया, जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का द्वार खोलने पहुंचे.

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारी बाइक से गिरे, दो घायल

झारखंड

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारी बाइक से गिरे, दो घायल

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर छतरपुर के समीप एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बाइक सवार दो कपड़ा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

गावां में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह गिरा पेड़, 2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित

झारखंड

गावां में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह गिरा पेड़, 2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित

गिरीडीह के गावां प्रखंड में गुरुवार शाम को आई आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई. आंधी और बारिश से गावां टीवीएस शोरूम के पास एक सूखा चिरौता पेड़ गिर जाने से 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर नीचे गिर गया.

घाघरा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

झारखंड

घाघरा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

घाघरा पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के एक मामले में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में गढ़वा निवासी रोहित कुमार उर्फ दीपक, पलामू के चैनपुर