राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल/डेस्क: बेरमो पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र ऊपरघाट के धोवईया गांव समीप मुख्य सड़क में तेज गति ट्रैक्टर के चपेट में आ जाने से 23 वर्षीय बाइक चालक श्याम लाल हेमरम की मौत हो गई थी. घटना से आक्रोशित लोगो ने मुंवाबजे की मांग को लेकर धोवईया पेक मुख्य सड़क जाम कर दिया था. वही घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो के पहल पर ट्रैक्टर मालिक एवं परिजनों के बीच पुलिस एवं प्रशासन की उपस्थिति में वार्ता हुई जिसमें मृतक के परिजन को 4 लाख 15 हजार रुपए मुवाबजा देने पर सहमति बनी. जिसके बाद प्रशासन की उपस्थिति में डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपनी ओर से 25 हजार की चेक सहायता के रूप में आश्रित को दिया.इसके बाद पेक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने अपने ओर से 50 हजार रुपए सहायता देने की बाद कही वही नावाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 20 हजार रुपए सहायता दिया. मुवावजा राशि का निर्णय होने के बाद ग्रामीण माने एवं शव के साथ किए गए सड़क जाम आंदोलन को लगभग 30 घंटी के बाद डुमरी विधायक के पहल पर समाप्त किया. मृतक युवक शादी शुदा था. उसके एक वर्ष का पुत्र भी है.
इस अवसर पर नावाडीह बीडीओ सहित बेरमो एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह, बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल कुमार महतो, आईल थाना श्यामल कुमार मंडल, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी सहित पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी नितीश कुमार सहित कई थाना के पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे.
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति की सदस्या डॉ आशा लकड़ा ने दूसरे दिन भी यूसिल जनजातीय कर्मचारी संघ की सुनी समस्याएं