काशिफ अख्तर/न्यूज11 भारत
कोडरमा/डेस्क: नगर पंचायत कोडरमा की प्रथम बोर्ड बैठक गुरुवार को अध्यक्ष साजिद हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी शंभू प्रसाद कुशवाहा सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे. बैठक में शहर के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई. बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स को लेकर विशेष विचार-विमर्श हुआ. इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि चालू वित्तीय वर्ष में टैक्स कम करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं.
सुधा स्वीट्स के सामने बने मार्केट कॉम्प्लेक्स एवं वार्ड संख्या 15 स्थित महावीर झंडा क्षेत्र में निर्मित दुकानों के मासिक किराया और सिक्योरिटी राशि में कमी लाने पर भी चर्चा हुई. साथ ही, नगर क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने हेतु परामर्शी एजेंसी नियुक्त करने पर विचार किया गया.
बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2026 के प्रावधानों, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत सफाई व्यवस्था, नाली सफाई तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया. इसके अलावा सोलर प्लेट आधारित पानी टंकी लगाने, जिला अनावद्ध निधि से योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास योजनाओं के चयन पर चर्चा हुई.
भायजी आहार से गोदायती आहर तक नाली निर्माण, शहर में हाई मास्ट लाइट लगाने के स्थानों का चयन, झारखंड नगर पालिका अधिनियम के तहत वार्ड समिति गठन की प्रक्रिया, तथा विभिन्न स्थानों पर पार्किंग जोन बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया. इसके अलावा अरघोती नदी की सफाई और उसके लिए विस्तृत योजना बनाने, बाँझेडीह थर्मल पावर स्टेशन से निकलने वाले फ्लाई ऐश के परिवहन के दौरान सड़क पर गिरने वाली धूल से हो रही परेशानी को लेकर भी चिंता जताई गई.
बैठक में शहर के लिए सीवरेज ड्रेनेज प्लान तैयार करने, राजा तालाब के पास स्ट्रीट लाइट लगाने, नए चापाकल स्थापित करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के नए फॉर्म उपलब्ध कराने तथा धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पानी टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई.
अंत में अध्यक्ष द्वारा सभी बिंदुओं पर सहमति बनाते हुए बैठक का समापन किया गया. वहीं साथ ही अध्यक्ष साजिद हुसैन ने बताया कि सी वी रमन इंजीनियरिंग कॉलेज का अतिशीघ्र शुरुआत करने एवं महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने के लिए सम्बंधित विभाग से सम्पर्क करने की चर्चा की गई.
इस मौके पर उपाध्यक्ष सोनी कुमारी, वार्ड पार्षद सचिन कुमार, रफत साहिन,रजिया खातून,गूंजा देवी, अहमद रजा सोनू ,रेणु देवी,शाहिद हुसैन,सीमा कुमारी, रंजीत राम, रिया राज, रंजीत राम,अजीत वर्णवाल, सुप्रिया देवी नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: पिपरवार के बचरा साईडिंग में मजदूरों का आंदोलन हुआ शुरू, न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन