अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल मे...

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

अगलगी की घटना होने पर तुरंत सूचना दें - अग्निशमन हुसैनाबाद

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न वी बाजार मॉल होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

विकास कुमार /न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद /डेस्क  अग्निशमन विभाग की ओर से 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह का सोमवार को समापन हो गया. हुसैनाबाद अग्निशमन टीम द्वारा सेवा सप्ताह के दौरान आम लोगों, व्यवसायियों एवं छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए गए. समापन के दिन हुसैनाबाद में वी बाजार मॉल एवं होटल रिद्धि सिद्ध में तथा छतरपुर स्थित मां तारा होटल में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. यहां लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग तथा फायर सेफ्टी के विभिन्न तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई.

हुसैनाबाद अग्निशमन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में अगलगी की घटनाओं में वृद्धि होती है, जिसे देखते हुए विभाग द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और आग से बचाव के उपायों को अपनाएं. कार्यक्रम में हवलदार मोहन चौधरी, अग्निक चालक विकास कुमार गुप्ता एवं प्रेम कुमार ठाकुर भी उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर उपस्थित लोगों को फायर सेफ्टी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं. हुसैनाबाद अग्निशमन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि कहीं भी अगलगी की घटना होने पर तुरंत कार्यालय के नंबर 9304953441 पर सूचना दें. विभाग ने कहा कि टीम हर स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तत्पर है.

यह भी पढ़ें: DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

संबंधित सामग्री

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

झारखंड

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

कार्यालयों को आवंटित कमरों का किया अवलोकन, दिये निर्देश

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

झारखंड

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

झारखंड

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

झारखंड

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

पलामू एसपी ने अपराध-नक्सलवाद पर कसी नकेल, पुलिस अधिकारियों को जनता के सहयोग से कार्य करने का दिया निर्देश

झारखंड

पलामू एसपी ने अपराध-नक्सलवाद पर कसी नकेल, पुलिस अधिकारियों को जनता के सहयोग से कार्य करने का दिया निर्देश