न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर नियोजन की मांग को लेकर BCCLसीएमडी कार्यालय पहुंचे युवक के साथ कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणी, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है. मामले में सीएमडी मनोज अग्रवाल समेत उनके दो निजी सहायकों के खिलाफ सरायढेला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
जानकारी के अनुसार, बोकारो जिले के बुढ़ीडीह निवासी सचिन हेंब्रम अपने पिता दशरथ मांझी की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग को लेकर सीएमडी कार्यालय पहुंचे थे. दशरथ मांझी मधुबन वाशरी ब्लॉक-2 में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे. वर्ष 2010 में ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी.
सचिन हेंब्रम का आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद से ही वह अनुकंपा के आधार पर नियोजन की मांग कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह अपनी फरियाद लेकर सीएमडी कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि वहां उनके साथ जातिसूचक टिप्पणी की गई और गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दी गई.
इसे भी पढ़ें: बरही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 ट्रकों में लदे 160 मवेशी पकड़े गए; जांच में जुटी पुलिस