करोड़ों की ठगी के मामले में सांसद मनोज तिवारी समेत कई फिल्मी सितारों पर केस, साकची थाने में FIR दर्ज

करोड़ों की ठगी के मामले में सांसद मनोज तिवारी समेत कई फिल्मी सितारों पर केस, साकची थाने में FIR दर्ज

करोड़ों की ठगी के मामले में सांसद मनोज तिवारी समेत कई फिल्मी सितारों पर केस साकची थाने में fir दर्ज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपों से घिरी गाजियाबाद की मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ जमशेदपुर में एक और मामला दर्ज किया गया हैं. शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर साकची थाना में फिल्म अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी, सिने स्टार गोविंदा, चंकी पांडे और शक्ति कपूर समेत कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह, उनकी पत्नी प्रियंका सिंह और जमशेदपुर शाखा प्रबंधक शिव नारायण पात्रो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया.

साकची थानेदार के अनुसार, यह मामला बर्मामाइंस निवासी जसपाल सिंह द्वारा दायर शिकायतवाद पर दर्ज किया गया हैं. शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने मैक्सीजोन कंपनी में करीब 8 लाख रुपये का निवेश किया था. कंपनी की ओर से हर महीने 15 प्रतिशत ब्याज देने का वादा किया गया था, लेकिन न तो तय समय पर ब्याज मिला और न ही मूलधन वापस किया गया.

अदालत के आदेश पर दर्ज हुई FIR
शिकायत की सुनवाई के बाद अदालत ने साकची थाने को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच का निर्देश दिया. इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं. पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और दस्तावेजों की गहन जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फिल्मी सितारों के नाम पर कराया गया निवेश
वादी जसपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि निवेश से पहले उन्हें कंपनी से जुड़े प्रचार वीडियो और विज्ञापन दिखाए गए थे, जिनमें कई नामी फिल्म अभिनेता नजर आ रहे थे. इन प्रचार सामग्रियों के जरिए यह भरोसा दिलाया गया कि कंपनी को मशहूर कलाकारों का समर्थन प्राप्त है, इसलिए निवेश पूरी तरह सुरक्षित हैं. शिकायत में यह भी कहा गया है कि जमशेदपुर शाखा के प्रबंधक शिव नारायण पात्रो ने खुद यह बात कही थी कि कंपनी के साथ फिल्मी सितारे जुड़े हुए है और वे इसका प्रचार करते हैं. इसी भरोसे पर शिकायतकर्ता ने बड़ी रकम निवेश कर दी. बाद में जब उन्होंने ब्याज और मूलधन की मांग की तो लगातार टालमटोल किया जाने लगा.

निदेशक और पत्नी पहले से जेल में बंद
मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड पर देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप हैं. कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह बिहार के वैशाली जिले के निवासी हैं. दोनों को पिछले साल कोडरमा स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वे जेल में बंद हैं. अब इस ताजा एफआईआर के बाद फिल्मी सितारों की भूमिका, कंपनी के प्रचार-प्रसार और निवेशकों को गुमराह करने के आरोपों की भी जांच की जाएगी. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किसकी भूमिका कितनी हैं.

यह भी पढ़े: महेंद्र सिंह धोनी बनेंगे झारखंड पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर, सरकार की तैयारी अंतिम चरण पर
 
संबंधित सामग्री

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार  फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

क्राइम

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

पटना पुलिस ने ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी घायल हो गया, जबकि बाकी आरोपियों ....

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

झारखंड

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष ने लहराया परचम, 99.15 परसेंटाइल लाकर स्कूल और जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष ने लहराया परचम, 99.15 परसेंटाइल लाकर स्कूल और जिले का नाम किया रोशन

पश्चिम बंगाल मतदान से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार 

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल मतदान से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार