मलय डैम

मलय डैम की क्षतिग्रस्त नहर मरम्मत की मांग, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी  के. राजू के पलामू आगमन पर किसानों ने सौंपा ज्ञापन

किसानों ने अकाल का जताया खतरा

By : Ark Sahuliyar
मलय डैम की क्षतिग्रस्त नहर मरम्मत की मांग, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी  के. राजू के पलामू आगमन पर किसानों ने सौंपा ज्ञापन

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी  के. राजू  और पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी के आगमन पर सदर प्रखंड के किसानों तथा जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेका त्रिपाठी के नेतृत्व में किसानों ने मलय डैम से निकलने वाली नहर की बदहाली को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. नेताओं को बताया गया कि सतबरवा, सदर और लेस्लीगंज प्रखंड के अन्नदाताओं के लिए यह नहर जीवन रेखा के समान है, जो वर्तमान में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है.

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसी नेता और किसानों ने चेतावनी दी कि यदि इस नहर की अविलंब मरम्मत नहीं कराई गई, तो तीनों प्रखंडों के खेतों तक पानी पहुंचना नामुमकिन हो जाएगा. इससे लगभग पांच हजार एकड़ में होने वाली खेती पूरी तरह प्रभावित होगी और क्षेत्र में भुखमरी तथा अकाल जैसे हालात पैदा हो जाएंगे. जनहित की इस गंभीर समस्या को सुनते हुए प्रदेश प्रभारी राजू जी ने मीडिया के सामने किसानों को आश्वस्त किया कि वह इस मामले को सीधे संज्ञान में ले रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने और नहर की जल्द मरम्मत कराने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे. इस मौके पर नवल किशोर सिंह, कामाख्या सिंह, पंकज सिंह, सुभाष तिवारी, रविंद्र तिवारी और आलमगीर खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.