Ark Sahuliyar
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में पीएलएफआई के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित लाल कृष्णा नाथ शहदेव ने तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए पीएलएफआई के लेटर हेड का इस्तेमाल करते हुए रंगदारी की मांग की. मैसेज में रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है. ये भी पढ़ें- JEE (Advanced) परीक्षा-2026 को लेकर रांची के 02 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा रहेगी प्रभावी
झारखंड