न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर आम जनता को महंगाई का झटका लगा हैं. सीएनजी (CNG) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी हैं. ताजा बढ़ोतरी के बाद CNG एक बार फिर 1 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई हैं. इससे पहले भी हाल ही में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, यानी सिर्फ तीन दिनों में कुल 3 रुपये का इजाफा हो चुका हैं.
दिल्ली-एनसीआर में नए CNG रेट
नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम इस प्रकार हो गए है:
- दिल्ली: 80.09 रूपए प्रति किलो
- नोएडा/गाजियाबाद: 88.70 रूपए प्रति किलो
- मुजफ्फरनगर/मेरठ/शामली: 88.58 रूपए प्रति किलो
- गुरुग्राम: 85.12 रूपए प्रति किलो
- रेवाड़ी: 84.70 रूपए प्रति किलो
- करनाल: 84.43 रूपए प्रति किलो
- कैथल: 85.43 रूपए प्रति किलो
- कानपुर/हमीरपुर/फतेहपुर: 91.42 रूपए प्रति किलो
- अजमेर/पाली/राजसमंद: 89.44 रूपए प्रति किलो
- महोबा/ बांदा/चित्रकूट: 86.42 रूपए प्रति किलो
- हापुड़: 89.70 रूपए प्रति किलो
- ग्रेटर नोएडा: 88.70 रूपए प्रति किलो
तीन दिन में 3 रुपये महंगी हुई CNG
पिछले कुछ दिनों से लगातार CNG के दाम बढ़ते जा रहे हैं. पहले 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई और अब फिर 1 रुपये का इजाफा किया गया हैं. इससे साफ है कि उपभोक्ताओं पर ईंधन महंगाई का दबाव तेजी से बढ़ रहा हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि पाइपलाइन से मिलने वाली प्राकृतिक गैस यानी PNG और घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया हैं. इससे घरेलू उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत हैं.
क्यों बढ़ रहे हैं CNG के दाम?
जानकारों के मुताबिक, भारत अपनी प्राकृतिक गैस की जरूरत का 50% से ज्यादा हिस्सा आयात करता हैं. हाल ही में होर्मुज क्षेत्र में तनाव और आपूर्ति में कमी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतें बढ़ गई हैं. इसके अलावा मांग बढ़ने से गैस कंपनियों की लागत भी बढ़ी हैं. कंपनियों का कहना है कि यदि कीमतों में संशोधन नहीं किया गया तो उन्हें भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए यह बोझ उपभोक्ताओं पर डाला जा रहा हैं.
यह भी पढ़े: JPSC की सिविल सेवा बैकलाग प्रारंभिक परीक्षा आज, रांची के 64 केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम