Jharkhand Weather: कहीं आग जैसी गर्मी तो कहीं बिजली-तूफान का कहर! झारखंड में मौसम का डबल अटैक 

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: कहीं आग जैसी गर्मी तो कहीं बिजली-तूफान का कहर! झारखंड में मौसम का डबल अटैक 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा हैं. एक तरफ राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है तो दूसरी तरफ कुछ जिलों में तेज आंधी, बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही हैं. मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों के लिए हीटवेव और आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हैं.

राज्य के पश्चिमी और उत्तरी जिलों जैसे पलामू, गढ़वा और चतरा में आज सबसे अधिक गर्मी देखने को मिल सकती हैं. यहां अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना हैं. इन इलाकों में तेज धूप और गर्मी हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं. जमशेदपुर में तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है जबकि धनबाद और बोकारो जैसे औद्योगिक जिलों में पारा 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता हैं.

रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में आज मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा रह सकता हैं. यहां न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होगी. दिन के समय अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता हैं. इन जिलों में बादलों की आवाजाही और हल्की छांव के कारण गर्मी का असर कुछ कम रहेगा.

इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और दक्षिणी झारखंड के कई जिलों में आज मौसम अचानक बदल सकता हैं. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, दुमका और देवघर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना हैं. इसके अलावा इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ जगहों पर आंधी और तूफान की स्थिति भी बन सकती हैं. मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और आसपास के क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. यहां 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली गिरने और अचानक मौसम बिगड़ने का खतरा जताया गया हैं.

यह भी पढ़े: सोमवार को होगी जेटेट में भोजपुरी-मगही को शामिल करने के लिए बनी सरकार की समिति की बैठक 
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य