उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक: आरोपी मुकेश कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

पेपर लीक

उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक: आरोपी मुकेश कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी मुकेश कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारीज की.

उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक आरोपी मुकेश कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी मुकेश कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारीज की. कथित पेपर लीक का मामला 11 अप्रैल 2026 का है. तमाड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि रड़गांव में एक अर्ध निर्मित भवन  पर बड़ी संख्या में  अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा है. जिसको लेकर विशेष छापेमारी दल ने 11अप्रैल की देर रात धावा बोला, जहां अर्धनिर्मित भवन के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा लगा था. 

भवन के पास जैसे ही छापेमारी दल पहुंची, लोग इधर-उधर भागने लगे. लेकिन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 166 लोगों को धर दबोचा था. जिसमे अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह सरगना के 5 आरोपी भी शामिल थे. गिरोह के अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद शामिल थे. इसके बाद भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. गैंग के एजेंटों द्वारा अभ्यर्थियों को प्रश्न और उसके उतर रटाया जा रहा था. मामले में तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें- रिश्वत कांड मामले में जेल में बंद राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई 

संबंधित सामग्री

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव (एडवर्स ड्रग रिएक्शन-एडीआर) की रिपोर्टिंग अब पहले से अधिक सरल और सुलभ होगी.

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

SIR कार्य में लापरवाहरी बरतने वाले पदाधिकारियों/कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

झारखंड

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

करीब साढ़े तीन घंटे तक चला रेस्क्यू, बिजली आपूर्ति बंद कर युवक को सुरक्षित उतारा गया

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

बिहार

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

समस्तीपुर रेल मंडल में सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है. सीबीआई की टीम ने डीआरएम कार्यालय से हिरासत में लिए गए सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरुण कुमार मंडल से अधिकारी क्लब में पूछताछ जारी रखी है.

एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

झारखंड

एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

आशंका है एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया