औपचारिक मुलाकात

बाबूलाल मरांडी से मिले पर्यावरणविद डॉ. कौशल, भेंट किया चंदन का पौधा

पेड़-पौधों के संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की जरूरत का दिया संदेश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बाबूलाल मरांडी से मिले पर्यावरणविद डॉ. कौशल, भेंट किया चंदन का पौधा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पर्यावरणविद सह वन राखी मूवमेंट के जनक डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने शुक्रवार को अपने पुत्र सह छतरपुर पूर्वी के जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल के साथ डालटनगंज सर्किट हाउस में भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान डॉ. कौशल ने पर्यावरण धर्म के तहत उन्हें कर्नाटक का चंदन का पौधा भेंट किया.

डॉ. कौशल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पेड़-पौधों के संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण धर्म के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री सह तिरंगा यात्रा अभियान के प्रदेश प्रभारी मनोज कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी, पांकी विधायक शशिभूषण मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, प्रभात भुइयां, सुमित कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: MMDR संशोधन बिल 2026: सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र; बोले- राजस्व घटा तो योजनाओं पर पड़ेगा असर

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.