सुरक्षात्मक उपाय

सदर प्रखंड अंतर्गत बजराघाट में एनएच 419 पर अवस्थित क्षतिग्रस्त ब्रिज पर सुरक्षा दृष्टि से वाहनों के प्रवेश पर रोक

जामताड़ा डीसी ने धनबाद के कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का दिया निर्देश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सदर प्रखंड अंतर्गत बजराघाट में एनएच 419 पर अवस्थित क्षतिग्रस्त ब्रिज पर सुरक्षा दृष्टि से वाहनों के प्रवेश पर रोक

चंचल गिरी/न्यूज11  भारत

जामताड़ा/डेस्क: जामताड़ा डीसी के निर्देशानुसार जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत बजराघाट में एनएच 419 पर अवस्थित क्षतिग्रस्त ब्रिज सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से उक्त ब्रिज पर वाहनों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई है. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, धनबाद के कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. जिला प्रशासन जामताड़ा द्वारा आमजनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षतिग्रस्त ब्रिज पर वाहनों एवं आम लोगों के आवागमन को पूर्णतः प्रतिबंधित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए हैं साथ ही जिले के बिरसा चौक एवं एनएच-419 के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आवागमन नहीं करने से संबंधित आम सूचना पट्ट लगाने के साथ साथ ब्रिज के अप्रोच के निकट स्थायी अवरोध संरचना स्थापित करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा बिरसा चौक क्षेत्र में आवश्यकतानुसार 24×7 यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है. जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे अपनी सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षतिग्रस्त ब्रिज की ओर आवागमन न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें.

यह भी पढ़ें: लेस्लीगंज में सरकारी भूमि पर दिन के उजाले में बन रही इमारत, अधिकारी मौन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.