पुलिस एक्शन

भुरकुंडा में प्रिंस खान के सक्रिय सदस्य शिवराज राम उर्फ शिवा के साथ मुठभेड़

मुठभेड़ घटनास्थल से दो पिस्टल 59 पीस जिंदा कारतूस दो मोबाइल बरामद

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
भुरकुंडा में प्रिंस खान के सक्रिय सदस्य शिवराज राम उर्फ शिवा के साथ मुठभेड़

सागर कुमार/न्यूज11  भारत

भुरकुंडा/डेस्क:  भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में सुबह सुबह पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य शिवराज  गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर स्थिति में रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है जहां डॉक्टर द्वारा इलाज जारी है. पुलिस मुठभेड़ घटनास्थल से दो पिस्टल 59 पीस जिंदा कारतूस दो मोबाइल बरामद किया गया है, मौके पर रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत एवं पतरातु अनुमंडल पदाधिकारी राघवेन्द्र शर्मा घटनास्थल पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया, एसपी श्री मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि शिवराज राम पुर्व में राहुल दुबे गैंग का सबसे सक्रिय सदस्य रहा है और वर्तमान में अभी प्रिंस खान गैंग के संपर्क में था और यहां बड़ी घटना को अंज़ाम देने का फ़िराक़ में था, जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई किया गया है.

जिला के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पुलिस और एक संगठित आपराधिक गिरोह के सदस्य के बीच मुठभेड़ हो गई. रांची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने उसके पास से दो अवैध पिस्टल, पांच दर्जन जिंदा कारतूस और अन्य सामग्रियां बरामद की हैं. घायल अपराधी को तत्काल इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल, भुरकुंडा में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: 9 जुलाई तक बारिश और आकाशीय घटनाओं का येलो अलर्ट जारी, लगातार बारिश से झारखंड का मौसम हुआ सुहाना

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.