झाड़ग्राम के मानिकपाड़ा रेंज में फिर हाथी का हमला, युवक की मौत से दहशत

झाड़ग्राम के मानिकपाड़ा रेंज में फिर हाथी का हमला, युवक की मौत से दहशत

झाड़ग्राम के मानिकपाड़ा रेंज में फिर हाथी का हमला युवक की मौत से दहशत

न्यूज 11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम अंतर्गत मानिकपाड़ा रेंज के साथपाटी गांव में एक बार फिर हाथी के हमले में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मंगल मुर्मू (उम्र 28) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के डीएफओ उमर इमाम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह चार हाथियों का झुंड साथपाटी गांव में घुस आया था. इनमें से दो हाथी गांव के समीप एक बागान में ही रह गए थे. इसी दौरान गांव निवासी मंगल मुर्मू अपने घर से पैदल कहीं जा रहे थे. तभी पीछे से एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया. गुस्साए हाथी ने युवक को सूंड से पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हाथियों के लगातार बढ़ते उत्पात को देखते हुए वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है.

तीन दिनों में तीन बड़ी घटनाएं
गौरतलब है कि बीते मंगलवार सुबह एक गेस्ट हाउस के पीछे एक हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. वहीं बुधवार सुबह आसनवाणी गांव निवासी नीतीश महतो नामक युवक की भी हाथी के हमले में जान चली गई थी. अब गुरुवार को मंगल मुर्मू की मौत के बाद पूरे झाड़ग्राम क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

पिछले कई महीनों से झाड़ग्राम और आसपास के इलाकों में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है. हाथियों के हमले में अब तक दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है. ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्रों में ट्रेंच कटिंग कराई जाए, ताकि हाथी सड़क और गांवों की ओर न आ सकें. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की घटनाएं लगातार होती रहीं तो इलाके में लोगों का रहना मुश्किल हो जाएगा. इधर वन विभाग की ओर से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है.

यह भी पढ़ें: आबिद खान बने डुमरी के नऐ SDPO, संभाला पदभार

संबंधित सामग्री

फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

झारखंड

फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

झारखंड

पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

झारखंड

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास नाकाम, 60 लीटर डीजल बरामद

झारखंड

CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास नाकाम, 60 लीटर डीजल बरामद

35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास 

झारखंड

35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास