न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: देश में होने वाले राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया. चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव का ऐलान कर दिया हैं. जानकारी के अनुसार, 1 जून को नोटिफिकेशन जारी होगा. इसके बाद 9 जून को नामांकन की जांच की जाएगी. 11 जून को नामांकन वापस लेने की तिथि 11 जून को निर्धारित की गई हैं. इसके बाद दस राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा. राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा.
इन राज्यों की इतनी सीटों पर चुनाव
- आंध्र प्रदेश 4
- गुजरात 5
- कर्नाटक 4
- मध्य प्रदेश 3
- राजस्थान 3
- झारखंड 2
- मणिपुर 1
- मेघालय 1
- अरुणाचल प्रदेश 1
- मिजोरम 1
इसके अलावा महाराष्ट्र और तमिलनाडु की 2 सीटों के लिए भी उप चुनाव होगा. ये दोनों सीटें इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं.

यह भी पढ़े: 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर होगी सुनवाई