राजेश गुप्ता/न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल का 80 लाख रुपए में जीर्णोद्धार किया जाएगा. जिसका शुरुआत मंगलवार को मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़ कर किया. मरम्मती कार्य करवाने का निविदा एस एन सिंह कंस्ट्रक्शन के द्वारा करवाई जा रही है. परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने बताए कि डीवीसी की बोकारो थर्मल अस्पताल काफी जर्जर हो गई है. लोगों को इलाज करवाने एवं इलाज हेतु भर्ती रहने में परेशानी हो रही थी. जिन समस्याओं का अब समाधान हो जाएगा और डीवीसी कर्मचारियों के साथ साथ आम लोग भी भी बोकारो थर्मल अस्पताल में इलाज सुविधाओं के साथ करवा सकेंगे. कहे कि मरम्मती कार्य के अलावे रंग रोगन आदि कार्य भी शामिल हैं. जिसे लगभग 6 महीनों में मरम्मती कार्य पूरा कर लेना है. मरम्मती कार्य में लापरवाही बरतने पर ठिकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही. इस अवसर पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट सह उप महाप्रबंधक स्वास्थ्य डॉ एस के झा, अधीक्षण अभियंता सिविल सरफराज अहमद, आर एन चौबे, मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय अधीक्षक सूरज तिवारी आदि लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: जेहलीटाड़ निवासी जौहर अंसारी उर्फ जॉन 30 मार्च से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार