डूरंड कप 2026

डूरंड कप 2026: खिलाड़ियों एवं दर्शकों की सुरक्षा के लिए खेल विभाग एवं NICL की ऐतिहासिक पहल

डूरंड कप लीग मैचों में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) द्वारा पूर्णतः निःशुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (Personal Accident Insurance) उपलब्ध कराया गया है.

By : Ark Sahuliyar
डूरंड कप 2026: खिलाड़ियों एवं दर्शकों की सुरक्षा के लिए खेल विभाग एवं NICL की ऐतिहासिक पहल

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
खेल एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) के सहयोग से डूरंड कप 2026 के रांची में आयोजित लीग मैचों के लिए खिलाड़ियों एवं दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की है. इस पहल के तहत रांची में आयोजित डूरंड कप लीग मैचों में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) द्वारा पूर्णतः निःशुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (Personal Accident Insurance) उपलब्ध कराया गया है. इसके साथ ही, मैच देखने आने वाले दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पब्लिक लाइबिलिटी इंश्योरेंस (Public Liability Insurance) की भी व्यवस्था की गई है.

यह पहली बार है कि डूरंड कप के किसी मेज़बान राज्य में खिलाड़ियों एवं दर्शकों, दोनों के लिए इस प्रकार की व्यापक बीमा सुविधा उपलब्ध कराई गई है. यह पहल खेल आयोजनों में सुरक्षा, जोखिम प्रबंधन एवं खिलाड़ियों के कल्याण के प्रति झारखंड सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने भी इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा है कि डूरंड कप के इतिहास में किसी भी मेज़बान राज्य द्वारा खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए इस प्रकार की समग्र बीमा व्यवस्था पहली बार की गई है. यह पहल भविष्य में देश के अन्य खेल आयोजनों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल सिद्ध होगी.

खेल एवं युवा कार्य निदेशालय तथा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) के बीच यह सहयोग खेल क्षेत्र में सार्वजनिक संस्थाओं के प्रभावी समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है. यह पहल न केवल खिलाड़ियों एवं दर्शकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों का संचालन सर्वोच्च सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो. झारखंड सरकार खेल अवसंरचना, खिलाड़ियों के कल्याण तथा सुरक्षित एवं विश्वस्तरीय खेल आयोजनों के सफल संचालन के लिए निरंतर प्रयासरत है. डूरंड कप 2026 के माध्यम से राज्य ने खेल प्रबंधन एवं सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है.

यह भी पढ़ें- झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP-MACP का लाभ, सरकार ने जारी किया आदेश 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.