डुमरी: पारसनाथ स्टेशन में ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत

डुमरी: पारसनाथ स्टेशन में ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत

डुमरी पारसनाथ स्टेशन में ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत

रवि सिन्हा/न्यूज़11 भारत
डुमरी/डेस्क:
डुमरी के पारसनाथ रेलवे स्टेशन में सियालदह अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में फंसा एक युवक का शव निकाला गया. बताया जाता है कि गोमो रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक की सियालदह अजमेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद उसका शव इंजन में ही फंसा रहा और लगभग 30 किलोमीटर दूर पारसनाथ रेलवे स्टेशन में ट्रेन को लगभग 50 मिनट रोक कर इंजन में फंसे युवक का शव निकाला गया. पूरी घटना की जानकारी ट्रेन के ड्राइवर ने पारसनाथ स्टेशन को दी, जिसके बाद शव को निकाला गया. युवक के पास से मोबाइल और चार्जर मिला है. हालांकि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. इधर जीआरपीएफ पुलिस और आरपीएफ पुलिस लगातार युवक की पहचान के लिए जुटी हुई है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान हो पाएगी.

यह भी पढ़े: JMM केंद्रीय समिति की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर हो रही चर्चा
 
संबंधित सामग्री

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष ने लहराया परचम, 99.15 परसेंटाइल लाकर स्कूल और जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष ने लहराया परचम, 99.15 परसेंटाइल लाकर स्कूल और जिले का नाम किया रोशन

पश्चिम बंगाल मतदान से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार 

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल मतदान से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार 

भरनो में पेयजल समस्या को लेकर बैठक,खराब चापानल-जलमीनार की सूचना तुरंत देने के निर्देश

झारखंड

भरनो में पेयजल समस्या को लेकर बैठक,खराब चापानल-जलमीनार की सूचना तुरंत देने के निर्देश

सेना भूमि घोटाले में आरोपी दिलीप घोष को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, याचिका हुई खारिज

झारखंड

सेना भूमि घोटाले में आरोपी दिलीप घोष को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, याचिका हुई खारिज

घाघरा थाने के पीछे कचरे से उठी चिंगारी से ‘आग का तांडव’, चपेट में आए जब्त वाहन हुए राख, गुमटी भी स्वाहा

झारखंड

घाघरा थाने के पीछे कचरे से उठी चिंगारी से ‘आग का तांडव’, चपेट में आए जब्त वाहन हुए राख, गुमटी भी स्वाहा