न्यूज़11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी विधायक जयराम महतो 23 अप्रैल को पलामू जिले के पड़वा का दौरा करेंगे. पार्टी के केंद्रीय सचिव ओंकार नाथ जायसवाल ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि जयराम महतो यहां कार्बन कोल माइंस के कारण विस्थापित हुए ग्रामीणों की समस्याओं को उठाएंगे और उनकी आवाज बुलंद करेंगे. पिछले कई दिनों से राजहरा कोल माइंस के प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ ग्रामीण धरने पर बैठे है लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही है इसलिए अब उन्हें समर्थन देने पार्टी के बड़े नेता जुट रहे है. जायसवाल ने सभी युवाओं, किसानों और विस्थापित ग्रामीणों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में सभा स्थल पर पहुंचे और अपने हक व अधिकार की बात सुनें. इस कार्यक्रम को लेकर सभी जरूरी तैयारियाँ की जा रही है.
यह भी पढ़े: गढ़वा में अक्षरा सिंह का जलवा, कहा- अभी राजनीति नहीं, सिर्फ करियर पर ध्यान