प्रशासन की सख्ती का असर, बगोदर बाजार से हटने लगी सड़क किनारे की दुकानें

प्रशासन की सख्ती का असर, बगोदर बाजार से हटने लगी सड़क किनारे की दुकानें

प्रशासन की सख्ती का असर बगोदर बाजार से हटने लगी सड़क किनारे की दुकानें

न्यूज11 भारत
बगोदर/डेस्क:
प्रशासन की सख्ती के बाद बगोदर बाजार में अतिक्रमण हटाने का असर साफ दिखने लगा है. बुधवार से ही फुटपाथी दुकानदारों ने अपनी दुकानें हटानी शुरू कर दी थीं, जबकि गुरुवार को प्रशासन के दोबारा सड़क पर उतरते ही बाकी दुकानदार भी तेजी से सामान समेटने में जुट गए.

गुरुवार को गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव खुद बगोदर पहुंचे और अतिक्रमण हटाओ अभियान का जायजा लिया. इस दौरान एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता ने सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की पूरी कार्ययोजना की जानकारी दी. वहीं इससे पहले बीडीओ निशा कुमारी ने पुलिस बल के साथ पूरे बाजार का दौरा कर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी थी कि यदि प्रशासन को बलपूर्वक कार्रवाई करनी पड़ी तो सामान और अस्थायी ढांचों को नुकसान हो सकता है.

प्रशासन की चेतावनी का असर यह हुआ कि बाजार की अधिकांश दुकानें हटा ली गईं. हालांकि गुरुवार देर शाम तक भी कई जगहों पर खूंटा-डंडा और अस्थायी ढांचे लगे हुए दिखाई दिए. सरिया रोड क्षेत्र में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति बनी रही. गौरतलब है कि इसरी सड़क हादसे के बाद बगोदर में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी को लेकर सोमवार को प्रखंड सभागार में राजनीतिक दलों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण हटाओ अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई थी. इसके बाद पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों से सड़क किनारे की दुकानें हटाने की अपील कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: किसी हुस्न की मलिका से कम नही है इन पांच क्रिकेटर की वाइफ, देखें तस्वीरें

संबंधित सामग्री

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

झारखंड

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

झारखंड

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

झारखंड

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह

झारखंड

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह