प्रियेश कुमार/न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रॉलिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के मार्ग व गंतव्य स्थानों में बदलाव किए गए हैं. यह बदलाव 28 व 31 अक्तूबर के लिए किया गया है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 28 व 31 अक्तूबर को 13503 वर्दमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस गोमो तक ही जाएगी. गोमो से ही ट्रेन लौटेगी. इसी तरह 28 व 31 अक्तूबर को 18019 झाड़ग्राम-धनबाद मेमू एक्सप्रेस बोकारो स्टील सिटी तक ही आएगी. ट्रेन धनबाद नहीं आएगी और वहीं से लौट जाएगी. 27 व 28 अक्तूबर तथा दो नवंबर को धनबाद से खुलने वाली 68088 धनबाद-बांकुड़ा पैसेंजर धनबाद से एक घंटे की देरी से खुलेगी.
सोमवार को दिन के 2 बजे तक ही खुलेंगे रिजर्वेशन काउंटर
धनबाद. छठ महापर्व के कारण सोमवार को रिजर्वेशन काउंटर दिन के दो बजे तक ही खुले रहेंगे. पूर्व मध्य रेलवे के सभी आरक्षण कार्यालयों में सोमवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही ट्रेनों का रिजर्वेशन होगा. दोपहर दो बजे के बाद आज का आरक्षण आज यानी करंट रिजर्वेशन बुकिंग सेवा अनारक्षित टिकट काउंटर पर पूर्व की तरह होगी. दोपहर दो बजे से करंट काउंटर पर ही रिजर्वेशन टिकट कैंसिल कराए जा सकेंगे
यह भी पढ़ें: देवघर उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण