जमुआ चौक पर डीटीओ की सघन जांच, 7 भारी वाहन जब्त

जमुआ चौक पर डीटीओ की सघन जांच, 7 भारी वाहन जब्त

जमुआ चौक पर डीटीओ की सघन जांच 7 भारी वाहन जब्त

रवि राजा/न्यूज़11 भारत
जमुआ/डेस्क:
मंगलवार को जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ चौक पर परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान गिरिडीह के डीटीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई. जांच के दौरान अधिकारियों ने ओवरलोडिंग, वैध कागजातों की कमी, फिटनेस और परमिट संबंधी अनियमितताओं को लेकर विशेष रूप से जांच की अभियान के क्रम में कुल पांच ट्रकों और दो हाइवा वाहनों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया. सभी जब्त वाहनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जमुआ थाना के सुपुर्द कर दिया गया है.

डीटीओ संतोष कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह गंभीर है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजात के वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, जिसे रोकने के लिए नियमित रूप से इस तरह के अभियान चलाए जा रहे है. अभियान के दौरान वाहन चालकों और मालिकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे सभी जरूरी दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस और परमिट दुरुस्त रखें तथा निर्धारित क्षमता से अधिक लोड न लें. इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई वाहन चालक जांच स्थल से पहले ही अपने वाहन मोड़ते नजर आए स्थानीय लोगों ने इस तरह की कार्रवाई को सराहते हुए कहा कि इससे सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और नियमों का पालन सुनिश्चित हो सकेगा. परिवहन विभाग ने संकेत दिए हैं कि आगे भी इस प्रकार के सघन जांच अभियान जारी रहेंगे, ताकि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके.

यह भी पढ़े: रांची: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात शूटर सत्यम पाठक का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
 
संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में दहशत खत्म! सेना ने डिफ्यूज किया 227 किलो का विशालकाय बम

झारखंड

बहरागोड़ा में दहशत खत्म! सेना ने डिफ्यूज किया 227 किलो का विशालकाय बम

कोडरमा में हाथियों का तांडव: ईंट भट्ठे पर सो रहे मजदूरों पर हमला, 2 की मौत, कई घायल

झारखंड

कोडरमा में हाथियों का तांडव: ईंट भट्ठे पर सो रहे मजदूरों पर हमला, 2 की मौत, कई घायल

23 अप्रैल को पड़वा आएंगे डुमरी विधायक जयराम महतो, विस्थापितों की मांगों को देंगे समर्थन

झारखंड

23 अप्रैल को पड़वा आएंगे डुमरी विधायक जयराम महतो, विस्थापितों की मांगों को देंगे समर्थन

गढ़वा में अक्षरा सिंह का जलवा, कहा- अभी राजनीति नहीं, सिर्फ करियर पर ध्यान

झारखंड

गढ़वा में अक्षरा सिंह का जलवा, कहा- अभी राजनीति नहीं, सिर्फ करियर पर ध्यान

भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रयास से भंडरा गांव में 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी की लहर

झारखंड

भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रयास से भंडरा गांव में 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी की लहर