न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 26 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा. समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
दीक्षांत समारोह में डिग्री और उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. विश्वविद्यालय परिसर में समारोह की व्यवस्था, विद्यार्थियों के बैठने और अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित समितियां लगातार काम कर रही हैं. समारोह को लेकर विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक! स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कहा- लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं जांच