जलसा रेस्टोरेंट

रांची: जलसा रेस्टोरेंट में देर रात छलक रहे थे जाम, पुलिस ने मारी रेड; संचालक समेत 5 गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है.

By : Dipali Kumari
रांची: जलसा रेस्टोरेंट में देर रात छलक रहे थे जाम, पुलिस ने मारी रेड; संचालक समेत 5 गिरफ्तार

 न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
रातू थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सिमलिया इलाके में स्थित जलसा रेस्टोरेंट में मंगलवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. इस दौरान कथित रूप से बिना लाइसेंस बार संचालित किए जाने का मामला सामने आया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही मौके से शराब की बोतलें और तेज आवाज में बजने वाले साउंड सिस्टम को भी जब्त किया है. 

जानकारी के अनुसार रातू थाना टीम कल रात इलाके में गश्त कर रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि सिमलिया स्थित जलसा रेस्टोरेंट में देर रात तक शराब परोसी और बेची जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने रात करीब 11:15 बजे रेस्टोरेंट में छापामारी की. पुलिस का कहना है कि सामान्य रेस्टोरेंट की आड़ में बिना वैध बार लाइसेंस के रेस्टोरेंट में शराब बिक्री की जा रही थी.

इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC के परीक्षाओं को रद्द करने का मामला: फूड सेफ्टी ऑफिसर के सफल अभ्यर्थी भी पहुंचे झारखंड हाई कोर्ट

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.