Dr. Syama Prasad Mukherjee's Martyrdom Day was obs

जपला के भाजपा कार्यालय में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, सभी ने उन्हें किया याद

पलामू जिला क़े जपला स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया

By : Vaibhaw Vikram
जपला के भाजपा कार्यालय में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, सभी ने उन्हें किया याद

विकास कुमार /न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिला क़े जपला स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके राष्ट्रवादी विचारों एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया. 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है. उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. उन्होंने कहा कि 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' का उनका उद्घोष आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है. डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है तथा उनका जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणास्रोत है. भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रवेश सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा. 

उनके विचार और आदर्श आज भी करोड़ों देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं. युवा नेता सूर्या सोनल सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया. उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश डॉ. मुखर्जी के सपनों के अनुरूप एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है.कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया. 

कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री संतोष कुमार सिंह, हुसैनाबाद नगर मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता, हैदरनगर मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह, शिक्षक रामप्रवेश सिंह, योगेन्द्र कुमार सिंह, भोला सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रवण अग्रवाल, संतोष सिंह, पूर्व हुसैनाबाद मंडल अध्यक्ष रामेश्वर राम, कृष्णा सिंह, विनय पासवान, डॉ. अखिलेश मेहता, सुरेंद्र ठाकुर, सतीश मेहता, संतोष पासवान, गुड्डन सिंह, सुनील गुप्ता, रविंद्र कंसाकार, अर्जुन पटेल, विजय गुप्ता, रमेश प्रजापति, चंद्रशेखर सिंह, रवि रंजन सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, विजय राजवंशी, अजय चंद्रवंशी एवं उदय विश्वकर्मा सहित भाजपा की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पलामू में मनाई गई कारगिल शहीद युगम्बर दीक्षित की शहादत दिवस, सभी ने  प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.