Dr. Syama Prasad Mukherjee's death anniversary was

बहरागोड़ा के विभिन्न स्थानों पर मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि, भाजपा कार्यकर्ता रहे मौके पर मौजूद

भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मंगलवार को बहरागोड़ा के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई.

By : Vaibhaw Vikram
बहरागोड़ा के विभिन्न स्थानों पर मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि, भाजपा कार्यकर्ता रहे मौके पर मौजूद

न्यूज 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मंगलवार को बहरागोड़ा के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. भाजपा बहरागोड़ा मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, उनके संघर्षों तथा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि डॉ.  मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था तथा उनके विचार आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं.

इधर, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिनेश कुमार सारंगी के आवासीय कार्यालय में भी डॉ.  श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया.डॉ.  षड़ंगी ने डॉ. मुखर्जी के उस ऐतिहासिक नारे को याद किया, जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अलग प्रधान, अलग संविधान और अलग निशान का विरोध किया था. उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान देश की एकता और अखंडता के लिए था, जिसे राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा. 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा डॉ.  मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर स्थानीय संगठन के कई प्रमुख नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक था तथा उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा.

यह भी पढ़ें: भरनो थाना में शांति समिति की हुई बैठक, मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.