राहुल कुमार/न्यूज11भारत
चंदवा/डेस्क: चंदवा के युवा चिकित्सक गव्यसिद्ध डॉ. कौशल कुमार चिकित्सा एवं सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. रांची में लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी की भी सराहना हो रही है.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रांची के फिरायालाल चौक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को निःशुल्क थेरेपी सेवा उपलब्ध कराने के लिए डॉ. कौशल कुमार को सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया.
डॉ. कौशल कुमार सरोज नगर, चंदवा स्थित श्री गव्यसिद्ध पंचगव्य चिकित्सा केंद्र से भी जुड़े हैं. केंद्र की ओर से उपलब्ध जानकारी के अनुसार यहां पंचगव्य एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं. पोस्टर में डॉ. कौशल कुमार की योग्यता M.D. (Panchgavya), Registered Alternative Medical Practitioner (RAMP) तथा DNYS (Naturopathy) बताई गई है.
चंदवा के लिए गौरव की बात
चंदवा से निकलकर रांची में चिकित्सा एवं सेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले डॉ. कौशल कुमार की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव की बात माना जा रहा है. निःशुल्क चिकित्सा सेवा जैसे आयोजनों के माध्यम से लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की उनकी पहल की भी चर्चा हो रही है.
स्थानीय लोगों ने डॉ. कौशल कुमार को सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
यह भी पढ़ें: गोरहर पुल के पास दर्दनाक हादसा: कंटेनर की चपेट में बाइक, 3 वर्षीय बच्चे की मौत, पिता-दादी गंभीर