विधायक सुखराम उरांव

विधायक सुखराम उरांव की पहल से चक्रधरपुर में दो नई पीसीसी सड़कों के लिए DPR की प्रक्रिया शुरू

विधायक सुखराम उरांव की अनुशंसा पर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट यानी DMFT मद से प्रस्तावित इन सड़कों का स्थल निरीक्षण और मापी का काम कल पूरा किया गया.

By : News11 Bharat
विधायक सुखराम उरांव की पहल से चक्रधरपुर में दो नई पीसीसी सड़कों के लिए DPR की प्रक्रिया शुरू

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चक्रधरपुर/डेस्क: चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ गया है. विधायक सुखराम उरांव की अनुशंसा पर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट यानी DMFT मद से प्रस्तावित इन सड़कों का स्थल निरीक्षण और मापी का काम कल पूरा किया गया. विशेष प्रमंडल के कनीय अभियंता की उपस्थिति में यह निरीक्षण किया गया. इसका उद्देश्य विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR तैयार करना है. DPR बनने के बाद ही निर्माण कार्य की औपचारिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

प्रस्तावित परियोजनाओं में पहली सड़क जोड़ा तालाब से आसनतलिया तक करीब 900 मीटर लंबी पीसी सड़क बनेगी. दूसरी सड़क टोकलो मेन रोड यानी मिट्टी पहाड़ से हनुमान मंदिर तक लगभग 550 मीटर लंबी होगी.स्थानीय लोगों को लंबे समय से इन रास्तों पर आवागमन में परेशानी हो रही थी. बारिश के दिनों में कीचड़ और खराब रास्तों की वजह से दिक्कतें बढ़ जाती थीं. नई पीसीसी सड़कें बनने से न सिर्फ आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक विकास भी तेज होगा.

विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर नगर परिषद के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना और जनहित के कामों को जमीन पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के सहयोग से विकास की यह यात्रा लगातार जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: दुमका में छापेमारी के बाद बढ़ा विवाद, विवेक रावत के भांजे ने DFO पर दर्ज कराई प्राथमिकी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.