मेदिनीनगर में चंद्रवंशी चेतना मंच की प्रमंडलीय बैठक संपन्न, चंचला देवी बनीं प्रदेश संयोजक

मेदिनीनगर में चंद्रवंशी चेतना मंच की प्रमंडलीय बैठक संपन्न, चंचला देवी बनीं प्रदेश संयोजक

मेदिनीनगर में चंद्रवंशी चेतना मंच की प्रमंडलीय बैठक संपन्न चंचला देवी बनीं प्रदेश संयोजक

न्यूज11 भारत
​पलामू/डेस्क:
पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में चंद्रवंशी चेतना मंच के तत्वावधान में चंद्रवंशी समाज के उत्थान और सामाजिक मजबूती को लेकर एक महत्वपूर्ण पलामू प्रमंडलीय बैठक का भव्य आयोजन किया गया. इस बैठक में मुख्य रूप से समाज को एकजुट करने, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकारों को पहुंचाने पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया. 

बैठक की गरिमा को बढ़ाते हुए मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता पप्पू चंद्रवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनकी अगुवाई में प्रमंडल भर से आए सैकड़ों की संख्या में चंद्रवंशी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और समाज की बेहतरी के लिए अपने-अपने बहुमूल्य विचार साझा किए.

बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक फैसले लिए गए. सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए पूर्व विधायक प्रत्याशी चंचला देवी को चंद्रवंशी चेतना मंच के प्रदेश संयोजक के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया. इसके साथ ही संगठन की स्थानीय कमान सौंपते हुए विजय चंद्रवंशी को चंद्रवंशी चेतना मंच का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया. 

दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इनके नेतृत्व में संगठन पलामू प्रमंडल सहित पूरे राज्य में चंद्रवंशी समाज के हक और हकूक की आवाज को और बुलंद करेगा. नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले दिनों में हर स्तर पर समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: घाघरा बीडीओ दिनेश कुमार को भावभीनी विदाई, लातेहार एसडीओ पद पर पदोन्नति पर दी शुभकामनाएं

संबंधित सामग्री

फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

झारखंड

फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

झारखंड

पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

झारखंड

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास नाकाम, 60 लीटर डीजल बरामद

झारखंड

CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास नाकाम, 60 लीटर डीजल बरामद

35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास 

झारखंड

35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास